Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeअपराधदुष्कर्म के प्रयास में होमस्टे संचालक दो साथियों समेत गिरफ्तार

दुष्कर्म के प्रयास में होमस्टे संचालक दो साथियों समेत गिरफ्तार

नैनीताल: जनपद में होमस्टे संचालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पर्यटकों के साथ आयी मेड के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए होमस्टे संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दुष्कर्म के प्रयास का यह मामला विश्व प्रसिद्व नैनीताल स्थित भीमताल का है। मिली जानकारी के अनुसार भीमताल के एक होमस्टे में कुछ पर्यटक आकर रुके थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ उनकी मेड भी आई थी। आरोप है कि होमस्टे संचालक ने होमस्टे में कार्यरत दो युवकों के साथ मिलकर बुधवार को मेड के कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस बात की जानकारी जब पर्यटकों को हुई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सी.ओ.नितिन लोहनी के नेतृत्व में टीम बनाई। पुलिस टीम ने तत्काल धरपकड़ शुरू कर घटना में लिप्त तीनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के नाम किशोर, रौशन और दीप बताये जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments