Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमृतक उपनल कर्मचारी के आश्रितों को मंत्री जोशी ने सौंपा चेक

मृतक उपनल कर्मचारी के आश्रितों को मंत्री जोशी ने सौंपा चेक

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विगत एक सप्ताह पूर्व उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद (वाहन चालक) की दुर्घटना में हुई मृत्यु के उपरांत आज मृतक के सहस्त्रधारा रोड़ नागल हटनाला स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मृतक के पिता खुर्शीद अहमद को दुर्घटना बीमा का घ्01 लाख का चौक सौंपा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मृतक के आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले उपनल कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा सिर्फ 15,000 रुपये था, जिसे बाद में 1 लाख रुपये तक बढ़ाया गया। अब इसे 50 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम-उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
गौरतलब है कि विगत एक सप्ताह पूर्व सहस्त्रधारा नागल हटनाला निवासी मृतक तसलीम अहमद (वाहन चालक) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर माद दी थी। जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस अवसर पर उपनल के उप महाप्रबंधक मेजर हिमांशु रौतेला, समीर पुंडीर, सोरन सिंह ठाकुर, सुधीर पुंडीर, वैभव सिंह, अंकित सिंह, राकेश सिंह, ललित पुंडीर, हिमांशु रावत आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments