Latest news
एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

[t4b-ticker]

Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखण्डआशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को हराया

आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को हराया

देहरादून। बीजेपी ने उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मनोज रावत को चुनाव में पटखनी दी है। आशा नौटियाल ने केदारनाथ उपचुनाव 5099 वोटों से जीता। आशा नौटियाल को कुल 23,130 वोट मिले। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव में जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल को जीत पर बधाई दी है।
केदारनाथ उपचुनाव के मतों की गणना जब सुबह 8 बजे से शुरू हुई तो पहले राउंड से ही बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने लीड बना ली थी। हर राउंड में उनकी लीड बढ़ती चली गई। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत को निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह शुरू में कड़ी टक्कर देते रहे। कई बार तो त्रिभुवन सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर भी धकेल दिया। आखिरकार कांग्रेस को मनोज रावत दूसरे स्थान पर आने में सफल रहे। बहरहाल वो कभी भी बीजेपी की प्रत्याशी आशा नौटियाल को टक्कर देते नहीं दिखे। आशा नौटियाल ने आसानी से केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव जीत लिया।
भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने उत्तराखंड का केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव जीत लिया है। पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। आशा की जीत से उत्तराखंड बीजेपी में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रत्याशी की जीत की खुशी में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी।
इसी साल जुलाई में हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। विपक्ष ने बीजेपी की इन हार पर काफी चुटकियां ली थीं। इस बार केंदारनाथ उपचुनाव को बीजेपी और सरकार ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। चार-चार मंत्रियों के साथ खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार कर रहे थे।
आखिर बीजेपी संगठन और सीएम धामी की मेहनत रंग लाई और पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव जीत लिया है। शनिवार सुबह 8 बजे जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पहले राउंट की काउंटिंग से ही बीजेपी की आशा नौटियाल ने बढ़त बना ली थी। हर राउंड में उनकी बढ़त बढ़ती चली गई। आखिर में जब 14 राउंड की मतगणना पूरी हुई तो बीजेपी की आशा नौटियाल चुनाव जीत चुकी थीं।
कांग्रेस को केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव में भी मंगलौर और बदरीनाथ सीट जैसी उम्मीद थी। उनके सभी दिग्गज नेताओं ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाला था। लेकिन उनकी मेहनत रंग नहीं ला सकी। पार्टी प्रत्याशी मनोज रावत को हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments