Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआवास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने आवास से संबंधित निवेशकों के साथ...

आवास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने आवास से संबंधित निवेशकों के साथ की बैठक

देहरादून। आवास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने आवास से संबंधित निवेशकों के साथ विधानसभा कार्यालय में बैठक की। मंत्री ने कहा कि 8 दिसम्बर 2023 से एफआरआई, देहरादून में शुरू हो रहे उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आवास विभाग के माध्यम से बहुत से निवेशक प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ निवेशकों द्वारा आज विधानसभा स्थित कक्ष में आवास विभाग से संबंधित एमओयू साझा किये गये हैं तथा इसी क्रम में कुछ निवेशकों द्वारा कल भी एमओयू साझा किये जायेंगे।मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में लगभग 10 हजार 500 करोड़ रूपये के निवेश से संबंधित एमओयू साझा किये गये हैं जिनमें अधिकांश की ग्राउन्डिंग भी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 08 दिसम्बर से प्रारम्भ होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट में अन्य निवेशक भी प्रतिभाग करेंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा निवेश से संबंधित दिये गये लक्ष्य से अधिके के एमओयू करने में आवास विभाग सफल होगा।मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से उत्तराखण्ड का विकास होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे साथ ही साथ यह समिट पलायन की समस्या के निदान में भी कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि इस इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सकेंगे। बैठक के अन्त में निवेशकों ने सिलक्यारा के सफल ऑपरेशन पर केन्द्र तथा राज्य सरकार को बधाई दी जिस पर मंत्री ने कहा कि समस्त देशवासियों की दुवाओं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व एवं बचाव कर्मियों के दृढ़ संकल्प व कार्यकुशलता से ही यह कठिन ऑपरेशन सम्भव हो पाया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, आनन्द बर्द्धन, सचिव, आवास, सुरेन्द्र एन, पाण्डे, संयुक्त मुख्य प्रशासक, आवास, प्रकाश चन्द्र दुम्का, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments