Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से बड़ी राहत

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से बड़ी राहत

देहरादून : प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन कम होते दिख रहे है I कोरोना की तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में तीन हजार से अधिक सैंपलों की जांच करने पर तीन जिलों में सात संक्रमित मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 191 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 3084 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 10 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कोरोना मरीजों की मौतें भी थम गई हैं। एक कोरोना मरीज ठीक हुआ है। इन्हें मिला कर अब तक 88476 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments