Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधदहेज की मांग को लेकर हैवान बने ससुराली, मायके में घुसकर महिला...

दहेज की मांग को लेकर हैवान बने ससुराली, मायके में घुसकर महिला को किया अधमरा

देहरादून: दहेज को लेकर ससुरालियों ने पहले महिला को प्रताड़ित किया बाद में उसे मार-मार कर अधमरा कर दिया I पीड़ित महिला के भाई ने इस मामले में तहरीर दी I

पीड़िता के भाई ग्राम मुड़िया कला निवासी अय्यूब पुत्र वहीद ने तहरीर में कहा है कि उसकी बहन फातमा का विवाह तीन जून 2019 को ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी इरशाद पुत्र भूरा के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद कम दहेज लाने का ताना मारकर बहन को परेशान किया जाने लगा।

बात सामने आई तो मायके वालों ने उनकी मांग के अनुरूप डेढ़ लाख रुपये दे दिए। जिसके चलते आरोपित कुछ समय तक शांत रहे, लेकिन करीब दो माह बाद फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी गई। असमर्थता जताने पर आरोपितों ने फातमा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी।

लेकिन इसके बावजूद भी ससुराली शांत नहीं बैठे I 24 फरवरी को आरोपित पति व अन्य ससुराल वाले मायके में आ धमके और स्वजनों की गैर मौजूदगी में फातमा के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। इस दौरान आरोपित उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए।

घायल को सरकारी अस्पताल से रेफर कर दिए जाने के बाद स्वजन उपचार के लिए पहले रुद्रपुर व बाद में हल्द्वानी ले गए हैं। जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। तहरीर में मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments