Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डहोटल, रिसार्ट, होमस्टे, धर्मशाला में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली के तहत...

होटल, रिसार्ट, होमस्टे, धर्मशाला में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली के तहत प्रदान की जाएगी रेटिंग

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में स्वच्छता ग्रीन लीफ सिस्टम के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय एवं पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आतिथ्य सुविधाओं यथा होटल, रिसार्ट, होमस्टे, धर्मशाला आदि में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली के तहत् रेटिंग दी जानी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना के अन्तर्गत होटल, होमस्टे, लॉज, धर्मशालाओं को उपलब्ध कराये गए आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदन पर पारदर्शिता के साथ सत्यापन कराते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार रेटिंग दी जाए। इसके लिए उन्होंने स्वजल परियोजना द्वारा सत्यापन उप समिति को स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम हेतु ऑनलाईन प्रशिक्षण आयोजित किये जाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित रेखीय विभागों के अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
ज्ञातब्य है कि योजना अन्तर्गत संस्थानों को फीकल स्लज प्रबन्धन (मानव मल का सुरक्षित निस्तारण, ठोस कचरा प्रबन्धन, भूरा जल प्रबन्धन पर अंक दिए जाते है, जिसके अनुसार होटल, रिसार्ट, होमस्टे, धर्मशाला आदि को प्राप्त अंको के अनुसार रेटिंग दी जाती है। जनपद देहरादून एवं नैनीताल में इस योजना पर पायलेट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कार्य किया जा रहा है।
योजना का उद्देश्य आतिथ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा विकसित करना, अच्छी प्रथाओं को अपनाना और स्चच्छता पर जागरूकता पैदा करने में सहायता करना है। स्वच्छता रेटिंग स्वच्छता पहलुओं-शौचालय सुविधा, भूरा जल प्रबन्धन, फीकल स्लज प्रबन्धन और ठास कचरा प्रबन्धन पर आधारित है। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, रमन कुमार प्रजापति, कविता चैधरी द डब्लू डोर होम, सुभाष थपिलयाल पर्यटन विकास विभाग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments