Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयI.N.D.I.A के सांसद 30 जुलाई को कर सकते है मणिपुर का दौरा

I.N.D.I.A के सांसद 30 जुलाई को कर सकते है मणिपुर का दौरा

देहरादून: कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने 26 राजनीतिक पार्टियों वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसद का 29-30 जुलाई को हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में दौरा करने की जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह के अंत में मणिपुर का दौरा करेगा और राज्य की स्थिति का जायजा लेगा।

टैगोर ने कहा कि विपक्षी सांसद काफी समय से हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करना चाहते थे लेकिन वहां के हालात को देखते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी ने बीते दिनों मणिपुर का दौरा किया था।   

बता दें, मणिपुर के मुद्दे पर सदन में खूब हंगामा चल रहा है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री से मणिपुर पर संसद में बयान देने की मांग कर रहा है। हालांकि सरकार ने विपक्षी गठबंधन को जवाब भी दिया है।

गुरुवार को राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘आप अपने आप को INDIA कहते हैं लेकिन आप इंडिया के राष्ट्रीय हितों के बारे में सुनना ही नहीं चाहते, तब आप किस तरह के इंडिया हैं? आप एक ऐसा इंडिया हैं, जो राष्ट्रीय हितों को बलिदान कर रहा है, यह इंडिया नहीं है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments