Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबिना अनुमति के टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही सहित...

बिना अनुमति के टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही सहित होगी एफआईआरः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनाधिकृत मोबाईल टावरों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर सम्बन्धित विभाागों सहित टेलीकॉम कम्पनियो के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्थान पर अनाधिकृत मोबाईल टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि शहर में जर्जर भवनों पर भी मोबाईल टावर लगाये जा रहे हैं, जिनसे जामनमाल का नुकसान हो सकता है।
जिलाधिकारी ने शिकायतों का गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित विभागों की बैठक बुलाई थी, उन्होंने निर्देश दिए कि मोबाईल टावर अनुमति के सम्बन्ध में समिति में रखे गए समस्त विभागों की रिपोर्ट के उपरान्त ही मोबाईल टावर की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने पोर्टल में सुधार करने हेतु सचिव आईटी एवं निदेशक आईटीडीए को पत्राचार करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।
बैठक में उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियनंता लोनिवि मुकेश परमार, यूपीसीएल से शिखा अग्रवाल, एमडीडीए से राहुल कपूर, जल संस्थान से अधि.अभि संजय सिंह, अशीष भट्ट, अधि.अभि एनएच नवनीत पाण्डेय, डीई बीएसएनएल अभिषेक यादव, एजीएम बीएसएनएल कमलेश कुमार रिलाईंस, कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments