Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता बोली डीएम हो तो ऐसा जो जन सुविधा को बढ़ावा के...

जनता बोली डीएम हो तो ऐसा जो जन सुविधा को बढ़ावा के लिए रहते हैं तत्पर

देहरादून। जिलाधिकारी ने प्रेमनगर में एनएच कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति का जायजा लिया तथा दूरभाष पर एनएच के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की सक्रियता से जनपद में विकास कार्य एवं राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ने लगे हैं। वर्षों से लम्बित आशारोड़ी, बल्लुपुर,पोंटा हाईवे पर भूमि सम्बन्धी विवाद सुलझाकर कार्यों को प्रारम्भ करा दिया तथा आशारोड़ी हेतु 40 हे0 सीएफ लैण्ड (क्षतिपूरक वन भूमि) दी गई तथा बल्लुपुर पौंटा हाईवे पर ग्रामीण एवं एनएच के विवाद को सुलझाते हुए पुनः कार्य प्रारम्भ करवा दिया है। एनएचएआई प्रोजेक्ट आशारोड़ी से झाजरा तक के लिए भूमि अधिग्रहित कर एनएचएआई को दी गई है, क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अंडरपास की मांग किए जाने पर एनएचएआई के अधिकारियों को क्षेत्रीय ग्रामीणों से बैठक कर ग्रामीणों की अंडरपास की व्यवहारिक मांग पर निर्धारित मानको के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुधोवाला से मसूरी बाईपास निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए मानचित्र का अवलोकन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments