Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआईजी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को जरूरी कदम उठाने के...

आईजी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप द्वारा रेंज के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
वर्तमान में प्रचलित शीतकालीन चार-धाम यात्रा के सम्बन्ध में फीड बैक लेकर रेंज के समस्त जनपदों में सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियान ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, ड्रंकन ड्राईव जैसे मामलों आदि पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। अवैध मादक पदार्थों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित अभियान मे प्रभावी कार्य़वाही करने के निर्देश दिये गये। नये कानून के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों के निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही आरोप पत्र प्रेषित करने/अभियोगों को न्यायालयों में दाखिल किये जाने हेतु ई-फाईलिंग में आ रही कठिनाईयों के सम्बन्धित से समन्वय स्थापित कर समाधान करने हेतु निर्देश दिये गये। आगामी त्यौहार/नव वर्ष की संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में व्यस्तम सड़क मार्गों/चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों को पूर्व से चिन्हित कर यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारु रखने हेतु पुलिस बल नियुक्त कर प्रभावी चौकिंग करायी जाये ताकि तेज रफ्तार वाहनों के कारण किसी प्रकार की कोई भी दुर्घटना घटित न हो पाये। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अजय सिंह एसएसपी देहरादून, प्रमेन्द्र डोभाल एसएसपी हरिद्वार, लोकेश्वर सिंह एसएसपी पौड़ी गढ़वाल, सरिता डोभाल एसपी उत्तरकाशी, सर्वेश पंवार एसपी चमोली, मुकेश ठाकुर एसपी ट्रैफिक देहरादून, जया बलूनी एसपी देहात जोधराम जोशी अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, प्रबोध कुमार घिल्डियाल क्षेत्राधिकारी जनपद रुद्रप्रयाग सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments