Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री का खुलासा

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री का खुलासा

हल्द्वानी: प्रशासन ने अवैध तरीके से गैस सिलेंडर बेचने के मामले का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने हीरानगर के पास कमर्शियल गैस सिलेंडर से भरे वाहन पकड़ लिए। पता चला कि यह वाहन बरेली से कमर्शियल सिलेंडर लेकर यहां पहुंचे हैं और इन्हें अवैध तरीके से बेचा जाना था। सूचना मिलने पर पूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और तीन वाहनों को सीज कर दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की गाड़ियां बरेली से आई थी जिसे सितारगंज जाना था, लेकिन इसे हल्द्वानी लाया गया और हीरा नगर के पास अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। फिर शहरभर के तमाम रेस्टोरेंट्स में सप्लाई की जानी थी, बरेली से बड़े ट्रकों में कमर्शियल सिलेंडर आते हैं, जिन्हें यहां हल्द्वानी में छोटी गाड़ियों में भरकर के बेचा जाता हैं। फिलहाल तीन गाड़ियों को सील कर दिया गया है। वही संबंधित धाराओं में पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments