Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डक्षतिग्रस्त लालढांग मार्ग के सुधारीकण की मांग

क्षतिग्रस्त लालढांग मार्ग के सुधारीकण की मांग

कोटद्वार। मालिनी किसान पंचायत कण्वघाटी भाबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से उनके आवास पर मुलाकात की। किसान पंचायत ने बरसात से क्षतिग्रस्त लालढांग मार्ग की अविलंब मरम्मत कर उस पर यात्री वाहनों का संचालन शुरू कराने की मांग की है। कहा कि बीते वर्ष तक वन विभाग बरसात का सीजन खत्म होते ही एक अक्तूबर को इस मार्ग को आवागमन लायक बना देता था। लेकिन इस बार माह के अंतिम सप्ताह तक भी इसे नहीं खोला जा सका है। इससे क्षेत्र के काश्तकारों को परेशानी हो रही है।
मालिनी किसान पंचायत के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी, महासचिव मधूसूदन सिंह नेगी, पार्षद राकेश बिष्ट, सुखपाल शाह व मनीष भट्ट ने लालढांग मार्ग के अभी तक न खुलने से होने वाली दिक्कतें विस अध्यक्ष को बताई और मांगपत्र सौंपा। बताया कि चिलरखाल-लालढांग मार्ग से पौड़ी और हरिद्वार जिले के गांवों के लोग खेती के काम से आवागमन करते हैं। वर्ष 1915 में लैंसडौन वन प्रभाग की दो रेंजों कोटद्वार और लालढांग के राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल करने से लोगों पर अनावश्यक शिंकजा कसा जा रहा है, जबकि यह मार्ग वन विभाग की नियमित दिन और रात की पैट्रोलिंग के लिए भी बहुत जरूरी है। अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को मार्ग को खुलवाने का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments