Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबनभूलपुरा में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता किये जाने संबंधी सोशल...

बनभूलपुरा में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का खण्डन किया

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक पी.एम. एवं प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बनभूलपुरा में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का हम पूर्णतः खण्डन करते हैं। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उत्तराखंड पुलिस मित्र पुलिस के अपने ध्येय पर बहुत गर्व करती है। कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान हम कानून का पालन करने वाले सभी नागरिकों विशेषकर महिलाएं और बच्चे के साथ शिष्टाचार, स्नेह और सम्मान का व्यवहार करते हैं।
महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के प्रति उत्तराखंड पुलिस में शून्य सहिष्णुता है। यदि कोई विश्वसनीय साक्ष्य हैं तो वो उन्हें वर्तमान में चल रही मजिस्ट्रियल जांच के दौरान आयुक्त कुमाऊं या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। हम उस पर विधिसम्मत और त्वरित कार्यवाही करेंगे। हम कानून के अनुसार नागरिकों के सम्मान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प रखते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments