Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसाभारी बारिश में मकान भरभराकर गिरा दम्पत्ति की मौत, एक घायल

भारी बारिश में मकान भरभराकर गिरा दम्पत्ति की मौत, एक घायल

उधमसिंहनगर :बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते कूंडा क्षेत्रांर्तगत ग्राम मिस्सरवाला में एक मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक वृद्ध दंपति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवती भी गम्भीर घायल हुई है। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जसपुर रोड स्थित ग्राम मिस्सरवाला निवासी नसीर अहमद (60) पुत्र स्व. वजीर शाह का मकान शनिवार, रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे भरभराकर गिर गया। जिसमें नसीर अहमद तथा उनकी 60 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी की दबकर मौत हो गई। जबकि 18 वर्षीय युवती मंतशाह गंभीर रूप से घायल हो गई। देर रात जब मकान गिरा तो उससे हुई तेज आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में गांववासी मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार अपने सहयोगियों के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से दबे लोगों को मलवे से बाहर निकाला। जब तक नसीर व उनकी पत्नी मोहम्मदी की मौत हो चुकी थी। जबकि घायल युवती को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे एक निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments