Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधमामूली विवाद में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

मामूली विवाद में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

लावारिस शव की शिनाख्त कर हत्यारे तक पहुंची पुलिस
हरिद्वार
: आर्यनगर चैक के पास मिले अज्ञात शव की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया है। गिरफ्तार हुआ आरोपी मृतक का दोस्त निकला जिसने मामूली विवाद के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बीते 11 सितम्बर को ज्वालापुर थाना क्षेत्रान्तर्गत आर्य नगर चैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। प्रथम दृष्ट्या मृत्यु का कारण वाहन की चपेट में आना प्रतीत हो रहा था। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई व शव को जिला अस्पताल स्थित शवग्रह में रखवाया गया। लगातार प्रयास के पश्चात शव की पहचान जयदेव निवासी बंगाल के रूप में हुई जो काफी समय से ज्वालापुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। मामले में बीते रोज राजेश खंडूजा पुत्र आरडी खंडूजा निवासी आर्य नगर चैक ज्वालापुर की शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।

दर्ज मुकदमें में हत्या की संभावना को परखते हुए रेल चैकी प्रभारी विकास रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। विवेचना के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन ज्वालापुर से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन पुत्र शिवजी बैठा निवासी भवानीपुर थाना संग्रामपुर मोतिहारी जिला बिहार बताया। बताया कि वह मृतक के साथ काफी वर्षों से मजदूरी कर रहा था।

साथ में नशा करने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसने भारी पत्थर से सिर कुचलकर अपने साथी की हत्या कर दी और गिरफ्तारी के डर से जिले से बाहर भागने की जुगत में रेलवे स्टेशन पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments