Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्रनाथ में तोड़फोड़ को लेकर पुजारी, हक-हकूकधारी व श्रद्धालुओं ने किया धरना...

रुद्रनाथ में तोड़फोड़ को लेकर पुजारी, हक-हकूकधारी व श्रद्धालुओं ने किया धरना पर्दर्शन

देहरादून : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में तोड़फोड़ को लेकर पुजारी, हक-हकूकधारी व श्रद्धालु सड़कों पर उतरे। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जुलूस प्रदर्शन किया गया। घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में गोपेश्वर बाजार बंद रहा । इसके बाद महापंचायत आयोजित की गई।
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में हुई तोड़फोड़ के विरोध में सोमवार को गोपेश्वर बाजार बंद रहा। साथ ही इस मामले में व्यापक रणनीति बनाने के लिए गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में महापंचायत आयोजित की गई। रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ की घटना शनिवार को तब सामने आई जब वन विभाग की टीम वहां निरीक्षण करने गई थी। इसके बाद से मंदिर से जुड़े पुजारियों, हक हकूकधारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

हक-हकूकधारियों का कहना है कि इससे पूर्व भी कई बार मंदिर में ऑफ सीजन में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक मंदिर की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई है। इसके विरोध में गोपेश्वर व्यापार संघ ने गोपेश्वर बाजार बंद रखने का एलान किया।

रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट, वेदप्रकाश भट्ट, सुनील तिवारी, महेंद्र तिवारी आदि ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर में अब तक चार बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments