Latest news
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं...

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्रपुर में होगा वेलोड्रोम इवेंट, उत्तराखंड ने रचा इतिहास

रुद्रपुर में होगा वेलोड्रोम इवेंट, उत्तराखंड ने रचा इतिहास

देहरादून। उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राष्ट्रीय खेल के सभी 34 खेलों और 2 डेमो खेलों का आयोजन अपने ही राज्य में करने की ऐतिहासिक पहल की है। वेलोड्रोम इवेंट, जो परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाता था, इस बार रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यह घोषणा खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान की गई।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा, “उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम राष्ट्रीय खेल के सभी आयोजन अपने राज्य में कर रहे हैं। यह हमारी मजबूत संरचना और खेल प्रबंधन क्षमता का प्रमाण है। वेलोड्रोम जैसे खेल आयोजन को रुद्रपुर में लाना उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है।” खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह भी कहा कि उत्तराखंड, जो इस वर्ष अपनी रजत जयंती मना रहा है, एक युवा राज्य के रूप में खेलों के क्षेत्र में नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में वेलोड्रोम का निर्माण 23.12 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 18 महीने का समय लगा। 13 दिसम्बर 2024 को रेखा आर्या ने इस आधुनिक सुविधाओं से लैस वेलोड्रोम का उद्घाटन किया था। राष्ट्रीय खेल के आयोजन से न केवल राज्य की खेल संरचना मजबूत होगी, बल्कि उत्तराखंड, पर्यटन और आर्थिक विकास के क्षेत्र में भी नए अवसरों की ओर अग्रसर होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments