Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम के निर्बल वर्ग प्रथम की दिशा में, महक उठी बेजान बालवाड़ी

सीएम के निर्बल वर्ग प्रथम की दिशा में, महक उठी बेजान बालवाड़ी

देहरादून। प्रेमनगर के सुद्वोवाला मलिन बस्ती में जर्जर हालत बालवाड़ी को डीएम सविन बंसल की सहायता से संजीवनी मिल गई है। अब बालवाड़ी फिर से गुलजार हो गईं। जिसका विधिवत् शुभारंभ संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात ने किया इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट कपिल कुमार, जिला पंचायत सदस्य गीता तोमर भी मौजूद रही। इस दौरान बालवाड़ी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात ने कहा कि जिलाधिकारी के प्रयासों से आज यह बालवाड़ी फिर से संचालित हो गई है, जिलाधिकारी का शिक्षा एवं बच्चों के प्रति विशेष स्नेहः है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है, जिससे हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इस बालवाड़ी का उपयोग बच्चों की शिक्षा, महिला साक्षरता एवं महिला कौशल विकास के लिए किया जाएगा जो कि बहुत ही अच्छी पहल है।
बालवाड़ी संचालक नीता रानी ने जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सहायता से आज बालवाड़ी पुनर्जीवित हुई है, इस बालवाड़ी में छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ ही महिला शिक्षा महिला कौशल विकास की गतिविधि को बढ़ावा दिया जाएगा। अभी बालवाड़ी में 41 बच्चे हैं,जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जनता दर्शन जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिव्यांग महिला नीता रानी जो बालवाड़ी में बस्तियों के बच्चों को साक्षर कर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है को बालवाड़ी निर्माण हेतु 01 लाख रू0 सहायता चौक दिया। उन्होंने इस कार्य को और अधिक वृहद्स्तर पर करने की अपेक्षा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments