Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहोटल-रेस्टोरेंट में अब खाना भी महंगा , कांग्रेस कर रही विरोध

होटल-रेस्टोरेंट में अब खाना भी महंगा , कांग्रेस कर रही विरोध

देहरादून: देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद होटल-रेस्टोरेंट में पांच से 10 फीसदी तक खाना महंगा हो जाएगा। इसको लेकर होटल एसोसिएशन ने फैसला ले लिया है। इस प्रकार बढ़ती महंगाई को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगले कुछ दिनों में खाने के दाम बढ़ जाएंगे। शुक्रवार को दून मे कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 254 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सिलेंडर के दाम 2296 रुपये पहुंच गए हैं। लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा हो रहा था। इसके चलते उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सहानी ने बताया कि पांच फीसदी दामों में इजाफा किया जाएगा। दून होटल एसोसिएशन के महासचिव राजेश भारद्वाज ने बताया कि होटल में खाने के दामों को 10 फीसदी बढ़ाने जा रहे हैं।

वहीं महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गढ़ी कैंट चौक पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान अनिल बसनेत, राजेंद्र धवन, विकास राज, राजकुमार कन्नौजिया, सीके रजौरी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments