Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeस्वास्थ्यपिछले 24 घंटे में करोना के 1 हजार से ज्यादा मामले आये...

पिछले 24 घंटे में करोना के 1 हजार से ज्यादा मामले आये सामने

देहरादून: भारत में कोरोना संक्रमण का असर अभी भी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में करोना के 1 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं| वहीं 3 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी।

24 घंटे में इस महामारी से मरने वाले 3 संक्रमितों में से 2 महाराष्ट्र के और एक राजस्थान के मरीज का नाम दर्ज किया गया है। देश में अब तक करीब 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1 लाख 32 हजार 767 लोगों ने कोरोना से बचाव करने के लिए वैक्सीन ली।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 13 हजार 187 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 372 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 20 हजार 267 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.76 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments