Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच हरीश रावत का आया बयान, बोले...

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच हरीश रावत का आया बयान, बोले सौ-सौ करोड़ में खरीदा भाजपा ने विधायकों को

देहरादून: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घमासान और विधायकों के बागी होने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधायकों को सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदा है। महाराष्ट्र से ही ऐसी खबरें आ रही हैं, जो भारतीय राजनीति को शर्मसार करने वाली हैं।

मीडिया को दिए एक बयान में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी जैसे सांविधानिक संस्थाओं के बल पर विपक्षी नेताओं को धमकाने का काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। देश उसके इस कुचक्र को समझ रहा है।

सब समझ रहे हैं कि महारष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम किसके इशारे पर अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ एजेंटों ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को गिराने के लिए कुचक्र रचा। आने वाले दिनों में उनका भी पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस गठबंधन के साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments