Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 108 शिकायत हुई दर्ज

जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 108 शिकायत हुई दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 108 शिकायत प्रात हुई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, रास्ता बंद किए जाने, अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने, खतौनी में नाम संशोधन करवाने,आर्थिक सहायता दिलाने, सड़क से अतिक्रमण हटाने, आपसी विवाद, कब्रिस्तान हेतु भूमि दिलाने, शिक्षा, नगरनिगम, एमडीडीए से संबन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनुवाई में प्राप्त शिकायकतों का समय से निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों पर जांच में समय लग रहा है के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को सूचित करें।
जनसुनवाई में अजीतनगर विकासनगर निवासी एक महिला जो वर्तमान में भोपाल मध्यप्रदेश में रहतीं हैं के पिता की मृत्यु उपरान्त अन्यों द्वारा उनके अंश की भूमि को फर्जी कूटरचित अभिलेंखो से अन्य के नाम चढ़ाने की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर कार्यवाही होने पर शिकायतकर्ता महिला ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में सोड़ा सरोली निवासी एक व्यक्ति द्वारा पंचायत की भूमि खुर्दबुर्द किए जाने तथा पटवारी की मिलीभगत की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई की शीशमबाड़ा एवं भानियावाला में भूमि अधिग्रहण उपरांत मुआवजा नहीं मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अघ्याप्ति अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार मारपीट परिजनों द्वारा मारपीट की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक क्राइम को कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments