Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगांव चलो अभियान में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने किया कार्यकर्ताओं व जनता...

गांव चलो अभियान में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने किया कार्यकर्ताओं व जनता से संवाद

अगस्त्यत्यमुनि/रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा के “गांव चलो अभियान” के तहत अगस्त्यमुनि में पार्टी कार्यकर्ताओं  तथा जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुवा है।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसरोकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।आज पूरे विश्व में भारत को नई नजरों से देखा जा रहा है। मोदी सरकार ने हर वर्ग को केंद्रित कर विकास योजनाएं संचालित की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। अटल आयुष्मान योजना के द्वारा पांच लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किये जाने को  ऐतिहासिक कार्य बताया। इससे दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने अगस्त्यमुनि स्थित मुनि महाराज जी व श्री क्षेत्रपाल मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रपाल मंदिर में वृहत्त स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसके साथ ही दीवार लेखन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, नगर महामंत्री विनय भट्ट, मीडिया प्रभारी हरिहर रावत, विक्रम सिंह नेगी, उमेश कांडपाल, मनोज राणा, हर्षवर्धन बेंजवाल,राजपाल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, देवेंद्र जंगवान, देवी प्रसाद भट्ट, विजय बंगरवाल सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments