Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दृष्टिगत देहरादून शहर में संचालित निर्माण कार्य समय...

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दृष्टिगत देहरादून शहर में संचालित निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किये जाएं

देहरादून। उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 (ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023) के दृष्टिगत देहरादून शहर में संचालित निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कों निर्देश दिए कि अपने कार्य समय से पूर्ण कर लिए तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को पेयजल, सीवर एवं अन्य निर्माण कार्य जिनके लिए सड़क की खुदाई की आवश्यकता होती है उसके लिए 15 अक्टूबर से पहले अनुमति प्राप्त करते शीघ्र कार्य प्रारम्भ कर पूर्ण कर लिया जाए, 15 अक्टूबर के उपरान्त सड़क खुदाई की अनुमति नहंी दी जाएगी।
उन्होंने कहा यह देखा जाता है कि सड़क डामरीकरण उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा निर्माण कार्यों हेतु सड़क खोद दी जाती है, जिससे इन भागों का उचित संघनन नहीं हो पाता है तथा सतह में धंसाव हो जाता है।  उन्होंने बिना अनुमति के सड़क खुदाई करने वालो पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों से आड़े-तिरछे लगे होर्डिंग्स हटाने के भी निर्देश दिए।  उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि लोनिवि द्वारा संचालित निर्माण कार्यों में यातायात प्रबन्धन करते हुए सहयोग प्रदान करें ताकि कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के सड़क खोदे जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध “प्रिवेंशन ऑफ डैमेज पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज, अधि0 अभि लोनिवि प्रवीन, अधि अभि सिंचाई डी.सी उनियाल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रविन्द्र कुमार दयाल, सहायक अभियन्ता लोनिवि कपिल कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि मुस्ताक आलम, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, सहायक अभियन्ता जल संस्थान राघवेन्द्र डोभाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments