Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट में सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश:...

उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट में सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश: महाराज

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा समय पर मुख्यमंत्री को अन्तरिम रिपोर्ट सौंपने का स्वागत किया है।

सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्चस्तरीय समिति ने सभी पक्षों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने की बात भी कही है। कहा कि देवस्थानम बोर्ड में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि वहां स्थिति मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत व परंपरागत अधिकार एवं हक-हकूक यथावत रखे जाएं।

उन्होने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा जो रिर्पोट मुख्यमंत्री को सौंपी गई है उसे शीघ्र ही कैबिनेट में रखा जायेगा।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने संबंधित पक्षों से बात कर रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments