Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा कर रहा बीआईएसः सीएम

आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा कर रहा बीआईएसः सीएम

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में मानक कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्निवल की थीम राष्ट्रीय खेलों के ग्रीन गेम्स पर रखी गई थी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च मानव को तैयार कर भारत वैश्विक मापदंडों में खराब उतर रहा है और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहा है। आईएसआई मार्क एक विश्वसनीयता का चिन्ह बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजमर्रा के जीवन के लिए मानकीकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने मानक मेले में आए सभी विद्यार्थियों व उपस्थित लोगों को मानक शपथ भी दिलाई।
स्थानीय विधायक सविता कपूर ने कहा कि प्रदेश अपने रजत वर्ष में चल रहा है और यहां विकास के कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मानक मेले में बच्चों को सीखने को काफी मिलेगा और वे देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।
भारतीय मानक ब्यूरो की उप महानिदेशक स्नेहलता ने कहा कि बीआइएस का उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण करना तथा बच्चों को मानकों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के निदेशक व प्रमुख सौरभ तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानक निकाय के तौर पर बीआइएस लगातार राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे रहा है। स्टैंडर्ड क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को मानकों के विषय में जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर खाद्य आयुक्त हरि चंद सेमवाल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्थापित स्टैंडर्ड क्लब के लगभग 2000 विद्यार्थी शामिल रहे। उन्होंने न सिर्फ मानकों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान लगभग 300 उद्योगों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं  के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उद्योगों की तरफ से भी इसमें अपने विभिन्न उत्पादों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें खास तौर से मानकों के उपयोग को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानकों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। बच्चों के लिए यहां विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, उन्होंने इनका खूब आनन्द लिया।
बच्चों के अनुरोध पर वापस लौटे सीएमः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक बार फिर अपने व्यवहार से बच्चों का दिल जीत लिया। अपने उद्बोधन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री जाने लगे तो कुछ बच्चों ने उनसे अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अनुरोध किया। बच्चों का दिल रखने के लिए उन्होंने इसमें सहमति दी और प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद दोबारा कार्यक्रम देखने पहुंचे। उनकी इस सहृदयता को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने काफी सराहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments