Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रीनगर में बर्फबारी के बीच 'भारत जोड़ों यात्रा' का हुआ समापन, राहुल...

श्रीनगर में बर्फबारी के बीच ‘भारत जोड़ों यात्रा’ का हुआ समापन, राहुल गाँधी ने बटोरी वाहवाही

देहरादून: भारत जोड़ो यात्रा का आज सोमवार को समापन है। राहुल गाँधी के नेतृत्व में की जा रही इस यात्रा में आज कई विपक्षी पार्टियों को भी निमंत्रित किया गया था, जिसमें से कई दलों ने यात्रा से दूरी बनाने का फैसला किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में आशा की किरण देख रहे हैं लेकिन देश उनमें देख रहा है।

सोमवार को राहुल की जनसभा शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में भारी बर्फबारी के बीच हुई। इससे पहले राहुल ने मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराया। इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जो राजनीति चल रही है, उससे देश का भला नहीं हो सकता। भाजपा की राजनीति देश को बांटती और तोड़ती है। इस यात्रा से राहुल ने देश के लोगों का दर्द समझा है।

उन्होंने कहा कि मेरा भाई कन्याकुमारी से 4-5 महीने पैदल चला और वे जहां भी जाते, लोगों से उन्हें काफी प्यार मिलता। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस देश में अभी भी देश के लिए, इसकी विविधता के लिए एक जुनून है जो सभी भारतीयों के दिलों में बसता है।

इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुई I इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर राहुल गांधी का अपना घर है। उम्मीद है कि गोडसे की विचारधारा ने जम्मू-कश्मीर से जो छीन लिया वह वापस मिल जाएगा।

इस दौरान पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने जनसभा में कहा कि यह बहुत ही सफल यात्रा रही है। राष्ट्र को इसकी आवश्यकता थी। यह साबित हो गया है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो बीजेपी को छोड़कर एक नई सरकार चाहते हैं। सद्भाव और एक-दूसरे के साथ शांति और प्यार से रहना चाहते हैं। ऐसा माहौल बीजेपी नहीं दे सकती। 

जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments