Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी व सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने पर...

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी व सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने पर कार्यकर्ताओं ने की शिकायत

देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ता ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व मंत्री सचिन पायलट के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने आलाकमान को शिकायत भेजी है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की हैं|

रिपोर्ट में कांग्रेस नेता संतराम पटेल ने कहा कि मालाखेड़ा के आसपास राहुल गांधी और सचिन पायलट के पोस्टर और कुछ हॉर्डिंग्स लगवाए थे। जिनको रात को फाड़ दिया गयाा। यहां तक की कुछ पोस्टर कुछ जला दिए गए। यह औछी हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ता अपने साथ सबूत के तौर पर जले पोस्टर भी लेकर आए।

कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पोस्टर में राहुल गांधी और सचिन पायलट की फोटो प्रमुखता से लगवाई गई थी। इसलिए किसी नेता या किसी और के इशारे पर ये पोस्टर फाड़े गए और होर्डिंग्स हटा दिए गए। राहुल गांधी और सचिन पायलट युवाओं के नेता है। ऐसे पोस्टर फाड़ कर कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।

बता दें, इससे पहले भी अशोक गहलोत और सचिन पायलट के पोस्टर और हॉर्डिंग्स को लेकर विवाद हो गया था। झालावाड़ में भारत जोड़ो यात्रा की स्वागत में पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए थे। जिनमें राहुल गांधी और सचिन पायलट नजर आ रहे थे लेकिन गहलोत की तस्वीर नहीं लगाई गई थी। उसके बाद पायलट समर्थकों ने भी गहलोत गुट पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पायलट के पोस्टर को हटवा दिया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments