Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश के रेलवे रोड और अमित ग्राम बाईपास में आयोजित हुआ विकसित...

ऋषिकेश के रेलवे रोड और अमित ग्राम बाईपास में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

देहरादून : विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को ऋषिकेश के रेलवे रोड और अमित ग्राम बाईपास पहुंची। इस कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।

ऋषिकेश में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।दोनों जगह आयोजित यात्रा कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान भी किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की मौजदा केंद्र सरकार पारदर्शी तरीके से काम करती है। आज सरकारी पैसा लाभार्थी के सीधे खाते में आते हैं। इसके लिए पहले लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए। आज सरकार हर व्यक्ति वर्ग तक पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। दोनों स्थानों पर आयोजित मुफ़्त चिकित्सा शिविर में 86 लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच की गई।साथ ही 05 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ 42 और आयुष्मान कार्ड ka लाभ 40 लोगों को दिया गया। इस दौरान महिलाओं को मुफ़्त गैस चूल्हे भी वितरित किये गए। यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments