Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

ऋषिकेश में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

देहरादून। शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट और आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
ऋषिकेश में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। त्रिवेणी घाट पर कार्यक्रम में भाग ले रहे ज्योति प्रसाद गैरोला ने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान भी किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार समाज के दुर्गम क्षेत्रों में भी योजनाओं को पहुंचा रही है। श्री गैरोला ने कहा कि मौजूदा सरकार हर वर्ग का ध्यान रखते हुए योजनाओं को बनती है। उन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके और वंचितों को उन योजनाओं से जोड़ा जा सके, उसके लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है।
एम्स ऋषिकेश में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन  में उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये जिससे देश विकसित होने की राह पर है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम देखा जिसमे वह देश के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर रहे थे। दोनों स्थानों पर आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में 709 लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच की गई।साथ ही 33 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया। इसके अलावा कार्यक्रम में 120 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 18 लोगों के आधार कार्ड भी बनाये गए । पीएम स्वनिधि योजना का लाभ 28 लोगों को दिया गया और 150 लोगों के एसबीआई में खाते भी खोले गए। इस दौरान महिलाओं को मुफ्त गैस चूल्हे और पीएम स्वनिधि योजना के चेक श्री निशंक द्वारा वितरित किये गए। यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments