Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डभाकियू एकता शक्ति ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सौंपा समस्याओं संबंधित...

भाकियू एकता शक्ति ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सौंपा समस्याओं संबंधित ज्ञापन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी से भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड का प्रतिनिधि मंडल मिला। भाकियू एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने माननीय सांसद जी को शाल औढ़ाकर और सच्चे मोतियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सांसद जी को एक ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई कि स्थानीय हरिद्वार बाईपास निकट कारगी चैंक से कूड़ाघर डंपिंग जोनं हटाया जाये और क्षेत्रवासियों को होने वाली महामारी से बचाया जाये। इसके अतिरिक्त मेन रोड पर जो कूड़े की गाडियां खड़ी रहती है, उनको हटाकर साफ सफाई कराई जाये। क्योंकि 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है, और पंजाब और हरियाणा, यूपी आदि जगहों से शिव‌भक्त कांवड़िए, इसी मार्ग से गुजरते हैं।, माननीय सांसद जी ने नगर निगम के अधिकारियों को तुरन्त फोन पर आदेश दिया कि तुरंत इस कार्य को किया जायें और वहां के दुकानदारों को तुरन्त राहत पहुंचाई जाये और उनसे वार्ता कर उनकी समस्याओं का निदान किया जाए। इसके अतिरिक्त देहरादून की सडकें और गलियां तुरन्त बनवाई जाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments