Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में वैक्सीन की दो डोज लेने वालों की संख्या सिंगल डोज...

भारत में वैक्सीन की दो डोज लेने वालों की संख्या सिंगल डोज वालों से ज्यादा हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

दिल्ली: भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के टीकाकारण की ताजे आंकड़े जारी किए। पहली बार ऐसा हुआ है कि डबल डोज लेने वालों की संख्या सिंगल डोज लेने वालों की संख्या से अधिक।हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 75.54 करोड़ लोग कम से कम एक डोज लगवा चुके हैं। इसमें 38.07 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं तेा 37.47 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोरोना की एक ही खुराक ली है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक  40.3 प्रतिशत वयस्कों को वैक्सीन को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। जबकि, 40.2 प्रतिशत लोगों को एक ही खुराक दी गई है। 


देश में मंगलवार को 61,21,626 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18.48 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई तो 42.72 लाख लोगों को दूसरी डोज दी गई। सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष के अंत तक सभी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग जाएं इसलिए राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments