Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ उक्रांद देगा 27 मई को धरना

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ उक्रांद देगा 27 मई को धरना

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई समेत भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश में लोकायुक्त की मांग को लेकर आगामी 27 मई को गाँधी पार्क में एक दिवसीय धरने के माध्यम से राजयपाल को ज्ञापन देगा |

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने एक प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी देते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में असफल हो गयी हैI उन्होंने आयुर्वेद में घोटाले, सहकारिता बैंक में भर्ती घोटाला, ऊर्जा निगम, पिटकुल मे अनियमितायें, ट्रांसफार्मर खरीद जैसे घोटालों के लिए सरकार को ज़िम्मेदार बताया है|

ध्यानी ने आगे कहा है कि एक तरफ राज्य का युवा रोजगार पाने के लिए सड़को पर है, तो दूसरी तरफ सरकार बाहरी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नए आयाम का सर्जन करती है | कहा भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार से पहले इनके घोषणा पत्र मे लोकायुक्त को 100 दिन में लागू करना सफ़ेद हाथी साबित हुआI

उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व सरकार से लेकर वर्तमान सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है, वही सरकारी विभागों मे हो रहे घोटालों मे मंत्री तक अपने चहेतो को लाभ दे रहे हैं | ध्यानी ने सवाल उठाते हुए खा है कि क्या सहकारी बेंकों मे हो रहे भर्ती घोटाले सहकारी मंत्री धन सिंह रावत के संज्ञान व संरक्षण मे हो रहे हैं, जो पूर्व सरकार मे भी सहकारिता मंत्री थे? कहा उक्रांद, सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर लड़ाई लड़ेगा|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments