Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में खेल को लेकर बुनियादी ढांचे का तेजी से किया जा...

प्रदेश में खेल को लेकर बुनियादी ढांचे का तेजी से किया जा रहा विकासः धामी

नई टिहरी। एशिया के सबसे बड़े बांधों में शुमार टिहरी झील में आयोजित तृतीय ‘टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024’ का समापन हो गया है। समापन मौके पर सीएम पुष्कर धामी ने शिरकत की। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में खेल को लेकर बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। जिसमें टिहरी झील साहसिक खेल आदि में उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है।
टिहरी वाटर स्पोर्ट कप 2024 के समापन समारोह में सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में खेल से संबंधित बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है। अब राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि टिहरी झील सिर्फ ऊर्जा उत्पादन और जल प्रबंधन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि साहसिक खेलों की दृष्टि से भी यहां की आर्थिकी में अहम भूमिका निभा सकती है।
सीएम धामी ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि व्यक्तित्व विकास के लिए भी काफी अहम है। युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उत्तराखंड में नई खेल नीति  को लागू किया गया है, जिसके जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्लेयरों को ‘आउट ऑफ टर्न’ नियुक्ति दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय भी बनाया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा आदि मिल पाएगी। इसके अलावा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी किया जा रहा है। इस बार के राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन खेलों की थीम पर आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments