Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधएक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत

एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से मासूम की मौत

देहरादून: डाक्‍टरों की लापरवाही से एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद सीएमएस ने लापरवाही में फार्मासिस्ट स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय को निलंबित कर द‍िया। स्‍वजनो ने डाक्‍टर पर भी लापरवाही करने का आरोप लगाकर न‍िलंबन की मांग की।

जानकारी के अनुसार बांदा के थाना बदौसा के जमुनिहापुरवा निवासी धनेश कुमार श्रीवास्वव की नौ माह की बेटी की रविवार को तबीयत खराब हो गई थी।स्वजन ने अपराह्न करीब ढाई बजे जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा हरिश्चंद्र अग्रवाल को दिखाया था। हालत गंभीर होने पर उन्होंने बच्ची को भर्ती कर लिया।बच्ची का शाम तक इलाज चला। रात में करीब 10 बजे हालत में सुधार होने पर स्वजन बच्ची को घर ले गए। सोमवार की सुबह बच्ची की फिर तबीयत बिगड़ी तो स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।जहां पर वार्ड ब्वाय ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। यह देखते ही स्वजन हंगामा करने लगे। उनके हाथ इंजेक्शन की शीशी लगी तो उसमें एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इससे स्वजन और आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरु कर द‍िया।

ज‍िला अस्‍पताल में हंगामे की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे और सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर पहुंच गए। खबर मिलने पर सदर विधायक अनिल प्रधान भी समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे तो हंगामा और बढ़ गया। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे और हालत को संभाला। सीएमएस डा सुधीर शर्मा ने फार्मासिस्ट धर्मेंद्र मिश्रा, स्टाफ नर्स कुलदीप कुमार और वार्ड व्वाय अवधेश कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच को कमेटी गठित की गई है। यदि चिकित्सक भी दोषी मिलते है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments