Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डभिक्षावृत्तिमुक्त देहरादून बनाने को डीएम, सीडीओ की अभिनव पहल

भिक्षावृत्तिमुक्त देहरादून बनाने को डीएम, सीडीओ की अभिनव पहल

देहरादून। देहरादून जिले को भिक्षावृत्ति मुक्त करने हेतु डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने आज बैगर्स कार्पाेरेशन लि0 के साथ एमओयू किया है। डीएम के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी पिछले 03 माह से इस प्रोजेक्ट पर कार्य रहे थे, जो आखिरकार आज धरातल पर उतर गया है। इस प्रोजेक्ट की जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यस्क लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा रोजगार से जोडते हुए उद्यमी बनाना है।  जिलाधिकारी ने स्वयं और अपनी जिला प्रशासन की टीम की ओर से बैगर्स कारर्पाेरेशन लि0 का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देहरादून को भिक्षावृत्तिमुक्त बनाने में जिला प्रशासन प्रयासरत् है। उन्होंने अपेक्षा बैगर्स कारर्पाेरेशन के प्रतिनिधियों से जिला प्रशासन के इस मुहिम सहयोग में सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यस्क लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देते हुए रोजगार की तरफ मोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों की पहचान करना और उन्हें सेन्टर में भर्ती कर उनकी क्षमता का आकलन करते हुए उन्हें अपने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों रेस्क्ूय कर कौशल प्रशिक्षण चुने गए व्यवसाय उद्यम के आधार पर सिलाई, भोजन तैयार करना, हस्तशिल्प बनाना जैसे आवश्यक कौशल प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को व्यवसाय सेटअप, विपणन और वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से मार्गदर्शन करने के लिए मार्गदर्शक नियुक्त किया जाएगा। भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए लोंगों को प्रशिक्षित करते हुए उनके उत्पाद विकास निर्मित सामग्री या स्थानीय शिल्प का उपयोग करके अद्वितीय उत्पाद बनाना, अक्सर टिकाऊ प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करना। बाजार तक पहुंच होटल, दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के साथ साझेदारी के माध्यम से उनके उत्पादों को संभावित ग्राहकों से जोड़ना। वित्तीय सहायता उनके व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती फंडिंग या माइक्रोलोन प्रदान करने आदि कार्य बैगर्स कार्पाेरेशन द्वारा किया जाएगा।
जिलाधिकारी की इस अभिनव कार्यों की हर तरफ प्रसंशा हो रही है, बैगर्स कार्पाेरेशन लि0 के सीईओ चन्द्र मिश्रा ने कहा विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज चौनल में प्रकाशित-प्रसारित समाचारों के माध्यम से डीएम देहरादून के साथ जुड़कर कार्य करने अभिलाषा हुई, जिला प्रशासन को अपना प्रस्ताव दिया। साथ ही देश के विभिन्न कोनो से वर्चुअल माध्यम से जुड़े बैगर्स कार्पाेरेशन लि0 के सदस्यों द्वारा डीएम देहरादून द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की प्रसंशा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, बैगर्स कार्पाेरेशन लि0 के सीईओ चन्द्र मिश्रा, व सहयोगी मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments