Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डआईडीपीएल का निरीक्षण कर डीएम ने दिए व्यवस्थाएं बनाने के आवश्यक दिशा...

आईडीपीएल का निरीक्षण कर डीएम ने दिए व्यवस्थाएं बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा तैयरियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने यात्रा की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इसके उपरांत अधिकारियों के साथ आईडीपीएल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम को सफाई व्यवस्था, पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए, मोबाईल शौचालय, स्थापित करने, नगर निगम क्षेत्र में झाड़ी कटान के निर्देश दिए। वन विभाग यात्रा मार्ग पर वन क्षेत्र अन्तर्गत सड़क पर प्रकाश व्यवस्था एवं जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु इंतजाम करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य टीम बैठाने, दवाई की व्यवस्था, एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश। जलसंस्थान पेयजल आपूर्ति तथा शोचालयों में पर्याप्त जल की व्यवस्था, विद्युत विभाग पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, लोनिवि सड़कों को गढ़ामुक्त करने, सड़क पर पैच वर्क, पुलों की मरम्मत, परिवहन विभाग ओवर लोडिंग, ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग घाटों की सफाई विभाग को घाटों की सफाई, चैन लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुकानों रेस्टोरेंट खाने की गुणवत्ता की जांच के साथ ही रेटलिस्ट चस्पा हो। आईडीपीएल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईडीपीएल में पार्किंग व्यवस्था एवं हेल्थ सेंटर बनाने के साथ ही समुचित कावड़ यात्रा स्थल पर सीसी टीवी कैमरे, लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आईडीपीएल में विद्युत व्यवस्था , प्रकाश व्यवस्था बनाने के साथ ही जिला पंचायत को झाड़ी कटान के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, एवं संबंधित विभागों के अधिकारी तथा व्यापार मंडल ऋषिकेश के सदस्य एवं व्यापारीगण बैठक उपस्थित रहे। आईडीपीएल में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments