Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने किया नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण का...

डीएम ने किया नगर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण का निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जिलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों पर प्राप्त हो रही शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किये जाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी डायवर्जन एवं तरला नागल क्षेत्र में नगर निगम की भूमि पर पुस्ता बनाकर अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नगर निगम के अधिकारियों एवं तहसीलदार सदर को अवैध रूप से अतिक्रमित की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें साथ ही नगर निगम के अधिकारियों समस्त नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भूमि को चिन्हित करते हुए भूमि का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर सहित नगर निगम एंव राजस्व के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments