Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहर एक जीवन अमूल्य, सड़क सुधारीकरण के दृष्टिगत प्रस्तावों के निर्देश महज...

हर एक जीवन अमूल्य, सड़क सुधारीकरण के दृष्टिगत प्रस्तावों के निर्देश महज औपचारिक नहीं

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों को लेकर कार्य दायी संस्थाओं कार्यदायी संस्थाओं लो नि वि, एन एच, एन एच आई, के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों के संबंध में बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है, सड़क सुधारीकरण के निर्देशों को महज औपचारिकताएं न समझें विभाग, सड़क सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं, समुचित सड़क का सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, क्रास बेरियर तक सीमित न रहे विभाग, सड़क सुरक्षा हेतु किये जाने है ठोस प्रबन्ध।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की विभाग सड़क सुरक्षा के कार्यों का आगमन तैयार कर ले जिन्हें धन की स्वीकृत हेतु जल्द शासन को प्रेषित किया जाएगा. उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जो महत्वपूर्ण कार्य है, उन्हें सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखें। डीएम ने विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें।
इस दौरान न के अधिकारियों ने नेपाली फार्म से दाल वाला तक एलिवेटेड रोड, अजबपुर से मोकमपुर तक एलिवेटेड रोड के प्रस्तुतीकरण किया। एनएच देहरादून द्वारा लेहमन चौक, बाडवाला आदि क्षेत्रों में किए गए सड़क सुधारीकरण कार्यों की जानकारी दी लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि कारगी चौक से लालपुर तक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने करगी चौक सुधारीकरण कार्यों के भी प्रस्ताव मांगे।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस द्वारा शहर के संयुक्त निरीक्षण के उपरान्त चौराहों के सुधारीकरण एवं जनमानस हेतु व्यवस्थाएं सुगम बनाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए थे, इसके उपरान्त सड़क सुरक्षा की बैठक में सड़क सुधारीकरण एवं चौराहों के सौन्दर्यीकरण तथा यातायात सुगमता के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया था।
बैठक में शहर में अंडरपास तथा अंडर पार्किंग की जानकारी लेते हुए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए, साथ ही निर्देशित किया कि चौराहो के चौड़ीकरण तथा सड़क सुधारीकरण के कार्यों को सड़क सुरक्षा में क्लब करते हुए उनकी ओर से शासन को धन की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्रॉस बैरियर लगने हैं, उनके जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सुझाए गए कार्यों का वह जल्द ही फील्ड विजिट करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत स्टॉप लाइन ज़ेबरा क्रॉसिंग आदि का कार्य तत्काल शुरू करें इसके लिए 20 लाख की राशि दी गई है तथा 15 लाख की राशि तत्काल दी जाएगी, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना है इसके लिए धन की कोई कमी होने नहीं दी जाएगी। वहीं डीएम के निर्देश पर वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाने हेतु स्पीड ब्रेकर बनाने की कार्यवाही शुरू हो गई है। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि मुकेश सिंह परमार, अधि.अभि एनएच दीपक गुप्ता, अधि.अभि लोनिवि रचना थपलियाल, अधि अभि लोनिवि प्रवीन कंडवाल, अधि. अभि एनएच नवनीत पाण्डेय, एआरटीओं राजेन्द्र विराटिया, सहायक अभियंता लोनिवि के.के उनियाल, जी.एस कैण्डल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments