Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डबेसमेंट पार्किंग के मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

बेसमेंट पार्किंग के मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को प्राधिकरण सभागार में विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि विगत दिनों दिल्ली में हुई एक घटना के आलोक में शहर में स्थित जिन कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग की जांच की गई थी। उपरोक्त मामलों में जिनके द्वारा भी मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है, उन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अभियंता शहर में अपने स्तर पर कहां-कहां पर पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है, इसकी संभावना तलाशें और इस दिशा में अग्रिम कार्रवाई की जाए। उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने अवैध निर्माणों को लेकर अभियंताओं को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो लोग मानचित्र पास कराकर निर्माण कार्य कर रहे हैं, उन्हें नोटिस इत्यादि देकर परेशान नहीं किया जाए। उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने इस दौरान प्राधिकरण की स्वयं की नर्सरी भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से प्राधिकरण को किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि शहर के तमाम बड़े कॉम्प्लेक्स व ग्रुप हाउसिंग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित से वार्ता की जाए और इन दोनों ही व्यवस्था को प्रभावी रूप से सुदृढ बनाया जाए। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष श्री तिवारी द्वारा शहर में गतिमान पौधरोपण कार्यों की भी जानकारी ली गई जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि एक लाख पौधों के रोपण के लक्ष्य के समक्ष लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि पौधरोपण में ज्यादा से ज्यादा फलदार व छायादार पौधों को लगाया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments