Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजिन बूथों में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर...

जिन बूथों में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट करने की शपथ दिलाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए टारगेटेड एप्रोच के साथ हर संभव प्रयास किए जाएं। बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को सक्रियता से काम करना होगा। बूथ वार रणनीति बनाई जाए। पिछले चुनावों में जिन बूथों में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस किया जाए। इन बूथों पर कम मतदान के कारणों का विश्लेषण करते हुए, योजना बनाई जाए।
डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाते हुए हर घर जाकर मतदान की शपथ दिलाई जानी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान शपथ के साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का दैनिक कैलेंडर बनाकर उसके अनुरूप कार्यक्रम चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए मीडिया के हर प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदान दिवस की थीम  श्नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर योर थी। इसका संदेश हर मतदाता तक पहुंचना चाहिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments