Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षकों के तबादलों पर चुनाव आयोग सख्त, रोक लगाने के दिए निर्देश

शिक्षकों के तबादलों पर चुनाव आयोग सख्त, रोक लगाने के दिए निर्देश

देहरादून: राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले किए गए शिक्षकों के तबादलों पर चुनाव योग के निर्देशों के बाद रोक लगा दी गई हैI शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद बेसिक व माध्यमिक के 650 से अधिक शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण फ़िलहाल रोक दिए गए हैं।

दरअसल बीती आठ जनवरी से राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस बीच आचार संहिता लागू होने से ऐन पहले सरकार ने 392 बेसिक शिक्षकों व 260 माध्यमिक शिक्षकों के तबादला आदेश जारी किए। स्थानांतरण अधिनियम की नियम-27 के अंतर्गत मुख्य सचिव समिति ने गंभीर बीमारी, विधवा, विधुर, पारस्परिक व दांपत्य नीति के अंतर्गत 678 शिक्षकों के तबादलों पर सहमति दी थी। इस संबंध में कार्मिक ने बीती तीन जनवरी को आदेश जारी किया था।

कार्मिक के आदेश के बाद शिक्षा विभाग को आदेश जारी करने में दो-तीन दिन से ज्यादा वक्त लगा। परिणामस्वरूप आचार संहिता से ऐन पहले नियम-27 के अंतर्गत तबादला आदेश जारी किए गए। तबादलों को लेकर विवाद भी हुए। तबादलों में शिक्षकों को तैनाती के लिए उनसे प्राप्त विकल्पों के आधार पर एक से ज्यादा स्थान अंकित किए गए थे। शिक्षकों के अतिरिक्त शिक्षाधिकारियों के भी काफी संख्या में तबादले किए गए थे। आवेदन पर भी इन तबादलों को लेकर विपक्ष मुखर रहा।

चुनाव आयोग ने इन तबादलों की शिकायत होने के बाद इन पर त्वरित रोक लगाने के निर्देश दिएI जिसके बाद शिक्षा सचिव ने चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने करते हुए स्थानांतरणों पर रोक लगाने के आदेश जारी किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments