Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधभ्रष्टाचार के आरोप में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलम्बित

भ्रष्टाचार के आरोप में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलम्बित

देहरादून: भ्रष्टाचार पर एक और प्रहार करते हुए धामी सरकार ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को करप्शन के आरोप में निलबिंत कर दिया है। हरिद्वार में सिंचाई नहरों के निर्माण, तट बंध निर्माण आदि में अनियमितता के चलते अधीक्षण अभियंता राकेश तिवारी का निलम्बन किया गया है।

बता दें, लक्सर विकासखंड में टीकमपुर कुम्हारी जल निकासी योजना में वित्तीय अनियमितता की बात कुछ समय पूर्व सामने आई थी। इसके अलावा सोलानी नदी पर तटबंध निर्माण और जगजीतपुर एसटीपी से नहर निर्माण में भी घोर अनियमितताएं बरती गई थी। कागजों में जो काम दिखाए थे, निरीक्षण करने पर वो धरातल पर थे ही नहीं। इसके अलावा टेंडर प्रोसेस में भी भारी अनियमितता बरती गई थी। इसी के चलते अधीक्षण अभियंता को तत्काल निलम्बित करने के आदेश बीती शाम जारी किए गए। निलंबन की अवधि में तिवारी को प्रमुख अभियंता सिंचाई के कार्यालय में अटैच किया गया है। विभिन्न प्रकरणों में राकेश तिवारी के खिलाफ जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments