Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधअंतरराज्यीय ड्रग तस्कर 8 लाख रुपए की चरस समेत गिरफ्तार

अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर 8 लाख रुपए की चरस समेत गिरफ्तार

रुद्रपुर: उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा ड्रग्सदृफ्री देवभूमि अभियान के तहत कुमाऊं की एएनटीएफ यूनिट ने अंतराज्यीय ड्रग तस्कर को लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई पिथौरागढ़ के थाना मुनस्यारी के अंतर्गत की।गिरफ्तार अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर के कब्जे से करीब 1 किलो 616 ग्राम अवैध चरस बरामद की। गिरफ्तार तस्कर पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था।

सीओ सुमित पांडे के मुताबिक पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह यह चरस अपने गांव में ही भांग की खेती करता है व पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा। एएनटीएफ की ओर से तस्कर उत्तम सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी साईपोलो मुनस्यारी के खिलाफ थाना मुनस्यारी में एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजाकृत कराया गया। सीओ ने बताया कि एएनटीएफ यूनिट अब तक भारी मात्रा में चरस, स्मैक, अफीम बरामद तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट में,निरीक्षक पावन स्वरूप,एसआई विपिन चंद्र जोशी,हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह,वीरेंद्र सिंह चैहान,जितेंद्र कुमार के अलावा जिला पिथौरागढ़ पुलिस से एसआई भुवन चंद्र मासीवाल,एस शआई हेमचंद तिवारी,हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्याल,आनंद खनका,गोविंद सिंह,सोनू कार्की,प्रेम सिंह आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments