Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डइंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पीएम मोदी को सौंपेंगे खेल मशाल ‘तेजस्विनी’

इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पीएम मोदी को सौंपेंगे खेल मशाल ‘तेजस्विनी’

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। पीएम मोदी का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद अब ना सिर्फ स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित खेल सचिवालय में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, बल्कि स्पोर्ट्स कॉलेज में मौजूद खेल निदेशालय को प्रधानमंत्री कार्यालय में तब्दील किया जा रहा है, ताकि पीएम लेवल की व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के दौरान जब पीएम मोदी आएंगे, तब बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पीएम को खेल मशाल ‘तेजस्विनी’ सौंपेंगे।
दरअसल, दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय खेलों में आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। ऐसे में पीएम मोदी राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के दौरान देहरादून पहुंचेंगे। हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेल का शुभारंभ करने के बाद पीएम प्रदेश की तमाम योजनाओं को लेकर दो घंटे की बैठक लेंगे। इस बैठक में कौन- कौन लोग शामिल होंगे, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा।
शासन के साथ-साथ राष्ट्रीय खेलों से जुड़े अधिकारी इन दिनों पीएम मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर अलर्ट नजर आ रहे हैं। हालांकि, मॉनिटरिंग सीएम स्तर पर चल रही है, जिसके चलते हर तैयारी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक कार्यक्रम करीब तीन बजे से शुरू किए जाने पर विचार चल रहा है। ये भी संभव है कि यहां जिन दो खेलों का आयोजन होना है, उनका भी पीएम स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। बता दें कि उद्घाटन के साथ-साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आर्चरी और स्क्वैश की प्रतियोगिता होनी है।
इन दिनों 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा चल रही है। 26 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्य ने हल्द्वानी से मशाल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया था। ऐसे में सभी जिलों का सफर तय करने के बाद राष्ट्रीय खेल मशाल यात्रा, राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ से ठीक एक दिन पहले यानी 27 जनवरी की शाम को देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के दौरान इटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, पीएम मोदी को खेल मशाल ‘तेजस्विनी’ सौंपेंगे।
खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि खेल निदेशालय को पीएमओ ऑफिस की तरह तैयार किया जा रहा है। अभी पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल निदेशालय की बाहरी बिल्डिंग को नहीं बदला गया है, लेकिन बिल्डिंग के अंदर काफी अधिक बदलाव किया जा रहा है। कुल मिलाकर पीएमओ की तरह नया ऑफिस बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लक्ष्य सेन द्वारा खेल मशाल ‘तेजस्विनी’ सौंपे जाने के सवाल पर अमित सिन्हा ने कहा कि ये निर्णय सिर्फ उत्तराखंड खेल विभाग अकेले नहीं ले सकता है, बल्कि इसमें इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का भी निर्णय होता है, लेकिन इतना जरूर है कि जो भी होगा, राज्य के लिए बहुत अच्छा और बहुत भव्य होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments