Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदून पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सितारे, सेल्फी लेने को उमड़ी भीड़

दून पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सितारे, सेल्फी लेने को उमड़ी भीड़

देहरादून: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरिज की शुरुआत 21 सितंबर से दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी।

सीरिज में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंच गए हैं। जबकि भारतीय टीम के धुरंधरों के साथ अन्य देशों के खिलाड़ी भी आज यानी मंगलवार शाम तक दून पहुंचेंगे।

सोमवार को जोंटी रोट्स, ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, शेन वाटसन, ब्रैड हाज, ब्रेट ली, ब्रेड हैडिन आदि दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ चार्टेड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह सीधे ओल्ड मसूरी रोड स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए।

इस दौरान निजी सुरक्षा व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में एयरपोर्ट से निकले खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उत्साहित दिखे। 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। मंगलवार यानी आज चारों टीमों के कुछ खिलाड़ी एक निजी एकेडमी में अभ्यास करने जाएंगे। जबकि इंडिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लीजेंड्स 20 सितंबर को देहरादून पहुंचेंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments