Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधजन निधि में निवेश के नाम पर ठगी

जन निधि में निवेश के नाम पर ठगी

देहरादून : रायपुर क्षेत्र से ठगी का एक मामला सामने आया है। जहाँ जन निधि में निवेश के नाम पर कई व्यक्तियों के साथ ठगी की गई I एक व्यक्ति ने रायपुर थाने में एक लाख 30 हजार रुपये हड़पे जाने की शिकायत दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मालदेवता निवासी अभिषेक सिंह नेगी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि रायपुर में एक फाइनेंस कंपनी में उन्होंने जन निधि के रूप में निवेश किया। उसने कंपनी में खाता खुलवाकर 500 रुपये रोजाना जमा करवाए।

करीब नौ महीने में यह धनराशि एक लाख 30 हजार रुपये हो गई। लेकिन जब शिकायतकर्ता ने खाते से रकम निकालनी चाही तो कंपनी के कर्मचारियों ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। पीडि़त का आरोप है कि जब उसने कंपनी के मालिक से बात की तो वह पीडि़त को धमकी देने लगा। उसने कंपनी के मालिक का नाम राहुल सूरी बताया है, जो रायपुर, रांझावाला का निवासी है। इसके अलावा सपना गुप्ता कंपनी की कलेक्शन एजेंट और काजल रावत कंपनी की अकाउंटेंट है। उक्त तीनों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments