Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआईटीबीपी की बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जवानों की जान

आईटीबीपी की बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जवानों की जान

देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चल्थी पुलिस के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जवानों को बस से बाहर निकाला। 

गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़क कर पेड़ में अटक गई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया I

जख्मी जवानों का सिन्याड़ी से पांच किमी दूर चल्थी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments