Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeशासनजदयू नेता ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से किया इनकार

जदयू नेता ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से किया इनकार

देहरादून: बिहार के सीएम और जदयू नेता नीतीश कुमार ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार को कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है।

बता दें कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। इस दौरान विपक्षी एकता का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से 24 दलों को न्योता दिया गया है। इसके जवाब में नीतीश कुमार ने यात्रा में शामिल होने से मना किया है।

वहीं, जदयू अध्यक्ष ललन कुमार ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल ना होने पर सफाई दी है। ललन कुमार ने बताया कि वो इसमें शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी असमर्थता पर खेद जताता हूँ, क्योंकि मेरा उसी दिन नगालैंड में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत में उपस्थित होना जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments